मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रौनियार समाज जमशेदपुर की बैठक में लिए गए कई निर्णय Many decisions were taken in the meeting of Rauniyar Samaj, Jamshedpur

लेखक: प्रकाशित:
रौनियार समाज जमशेदपुर की बैठक में लिए गए कई निर्णय Many decisions were taken in the meeting of Rauniyar Samaj, Jamshedpur


आदित्यपुर : रौनियार समाज जमशेदपुर की एक बैठक आदित्यपुर-एक के शिव काली मन्दिर के समीप एचआईजी-256 स्थित विश्वमोहन कुमार के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रामवृक्ष गुप्ता ने किया। बैठक में विस्तार से समाज हित के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को मजबूती प्रदान को लेकर उपस्थित बंधुओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी सदस्यों ने समाज को विखंडित रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर संगठन का विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पाँच सदस्यों की टीम गठित की गई जो रौनियार वैश्य कल्याण समिति का चुनाव संस्था के संविधान के तहत समय से कराने का पहल करेगी। बताया गया कि पुरानी कमेटी से बात कर व्यवस्थागत बाधाओं को दूर करने का काम करेंगें। समाज की अगली बैठक आगामी रविवार, 18 फरवरी को संध्या 5 बजे तुलसी भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जमशेदपुर में रौनियार धर्मशाला निर्माण हेतु जगह के चयन के लिए भी एक टीम गठित की गई। बैठक में मुख्य रूप से रामवृक्ष गुप्ता, विश्व मोहन कुमार, संजय कुमार गुप्ता, प्रो0 डॉ0 राजीव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, अर्जून प्रसाद, बुद्धेश्वर साहु, सुखदेव साव, धर्म गुप्ता, राम विनोद गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद, दीपक गुप्ता, मनीष गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, बिनोद गुप्ता, कार्तिक चंद्र साहु, एसपी साहु, साकेत दीप, प्रकाश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन