मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बच्चे के साथ न्याय के लिए दर दर भटक रही है विवाहिता Married woman is wandering from door to door for justice with her child

लेखक: प्रकाशित:
बच्चे के साथ न्याय के लिए दर दर भटक रही है विवाहिता Married woman is wandering from door to door for justice with her child


गम्हरिया : प्रखंड के रामचंद्रपुर थाना मोड़ के पास रहने वाली अनिता महतो नामक महिला का पति विगत नौ माह से पत्नी को छोड़ कर चला गया है। उसका पति कांड्रा स्थित नीलाचल कंपनी में कार्य करता है। बताया गया है विगत 9 महीने से वह घर नहीं आया है। महिला बच्चे के साथ न्याय के लिए दर दर भटक रही है। थाना पुलिस के हस्तक्षेप से भी मामला नहीं सुलझने पर वह महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बैजयंती बारी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बीते शनिवार की रात कांग्रेस नेत्री नीलांचल कंपनी में अपनी टीम के साथ उसके पति से बात करने गई। वहां उन्होंने कंपनी के अधिकारियो से वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। किन्तु, उसका पति राजू महतो द्वारा अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। महिला को रखने के लिए तैयार नहीं हुआ और अपने बच्चे को भी हक़ देने को राजी नही हुआ। कांग्रेस नेत्री ने बताया कि महिला व उसके बच्चे को हक़ दिलाने के लिए न्यायालय का सहारा भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान खुशबू देवी, सुमन, होली,आदि भी मौजूद थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन