मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

क्षेत्रीय गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित Regional Gaur Samaj's annual Vanbhoj-cum-meeting function organized

लेखक: प्रकाशित:
क्षेत्रीय गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित Regional Gaur Samaj's annual Vanbhoj-cum-meeting function organized


सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के मुरुप स्थित दैवी स्थल माता ठाकुरानी दरह परिसर में रविवार को क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरूप की वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मिलन समारोह में उपस्थित क्षेत्रीय गौड़ समाज व गौड़ सेवा संघ के पदाधिकारियो ने माता ठाकुरानी देवी की पूजा अर्चना कर सुख शांति व समृद्धि की मंगलकामना की गई। वनभोज में मुख्य रूप से उपस्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने कहा कि गौड़ जाति को बिहार सरकार में वर्ष 1992 में अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया था जिसे कुछ दिन बाद एक साजिश के तहत हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि गौड़ जाति को एसटी बनाने की मांग को लेकर समन्वय समिति बनाकर आंदोलन को तेज की जाएगी। बारीक ने कहा कि बिहार कैबिनेट से उस वक्त की फाइल मंगाकर विसंगतियों को दूर करते हुए झारखंड में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, गौड़ जाति का 1992 में बने एसटी प्रमाण पत्र के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए सभी गौड़ जाति को एक मंच पर आने की अपील किया। उन्होंने समाज के अन्य कई प्रमुख मुद्दों को भी साथ लेकर चलने की बात कही। गौड़ सेवा संघ के महासचिव पीतोवास प्रधान ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च शिक्षा व आपसी एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे समाज के विकास को लेकर सभी वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। इस मौके पर उपस्थित
क्षेत्रीय गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोग एक मंच पर आए। वनभोज सह मिलन समारोह का संचालन केंद्रीय सह सचिव कृष्ण कुमार प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय प्रवक्ता उमाकांत प्रधान ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक, महासचिव पीतोवास, सचिव हरेकृष्ण प्रधान, नेबु प्रधान, नीलसेन प्रधान, अयोध्या बेहरा,चीनीवास प्रधान, सिरीश बेहरा, मायधर बेहरा, नागेश्वर प्रधान, परमेश्वर प्रधान, कृष्ण प्रधान, उमाकांत प्रधान, हेमसागर प्रधान, अशोक प्रधान, भास्कर महाकुड़, मुरली प्रधान, जगत किशोर प्रधान, विष्णु प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, प्रह्लाद गोप समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।



संकल्प दिवस को सफल बनाने की बनी रणनीति
बताया गया कि गौड़ सेवा संघ का 33 वां संकल्प दिवस राजनगर के सिजुलता में 23 जनवरी को आयोजित होगी। वनभोज में सामाजिक परिचर्चा करते हुए उक्त संकल्प दिवस को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि संकल्प दिवस में पूरे कोल्हान समेत विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 20 हजार लोग शामिल होंगे।

सामूहिक वनभोज का लिया आनंद

गौड़ समाज के सैकड़ो लोगो ने सामूहिक रूप से वनभोज का आनंद लिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाज के सैकड़ो लोग एक साथ भोजन ग्रहण किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन