मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन Health camp organized by Rotary Club of Jamshedpur at Chhota Gamharia Panchayat Bhawan

लेखक: प्रकाशित:
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन Health camp organized by Rotary Club of Jamshedpur at Chhota Gamharia Panchayat Bhawan


गम्हरिया : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर पश्चिमी (आरसीजेडब्ल्यू) की ओर से छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ शिविर का आयोजन किया। इस दौरान एमटीएमएच के सहयोग से ओरल कैंसर स्क्रीनिंग का आयोजन भी किया गया। इस शिविर में आसपास के क्षेत्र के लोगो का वजन, ऊंचाई, रक्तचाप, रक्त शर्करा और मुख कैंसर जांच कर नियमित चिकित्सा की गई। साथ ही, चिकित्सीय परामर्श के अनुसार उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में टीएमएच की चिकित्सक डॉ0 शायला पाल, डॉ0 अजय कुमार और लैब तकनीशियन शशिकला मौजूद थे। स्वास्थ्य जांच में आरटीएन अध्यक्ष नीता अग्रवाल, सचिव अशोक कुमार झा, प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ के अध्यक्ष ऋषि चंद्राणी, आरटीएन वर्षा गांधी, आरटीएन संजीव शेगल, अनुपमा शेगल, मिथिलेश झा आदि उपस्थित थे। इस दौरान जरूरतमंद बच्चो के बीच वस्त्र वितरण भी किया गया।शिविर के आयोजन में पंचायत की मुखिया निरोला सरदार, उप मुखिया रेणु महतो, पंसस विकास कुमार शर्मा, पूर्व पंसस अजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अर्पित यादव आदि का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन