मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अदित्यपुर के सालडीह में मिला अधजले महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस Half-burnt body of a woman found in Saldih, Adityapur, police engaged in investigation

लेखक: प्रकाशित:
अदित्यपुर के सालडीह में मिला अधजले महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस Half-burnt body of a woman found in Saldih, Adityapur, police engaged in investigation

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के  सालडीह बस्ती स्थित मंटू मैदान के पास एक महिला के अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।  स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान सोनी लोहार  नामक महिला के रूप में की गई है जो अपराधकर्मी भट्टा लोहार की रिश्तेदार बताई जा रही है। उंक्त अधजले शव को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। इधर, पुलिस द्वारा किए गए जांच में अबतक यह बात सामने आई है कि महिला का भोला मुदी नामक बीएसएफ जवान के साथ प्रेम सम्बन्ध था। लेकिन, प्रेमी के परिजन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। बताया जाता है कि युवती ने इस बावत थाना में मामला भी दर्ज कराया था। किंतु, कहीं से इंसाफ नहीं मिलता देख बुधवार को युवती ने दिनदहाड़े खुद को प्रेमी के घर के बाहर आग के हवाले कर दिया। हैरत की बात यह है कि युवती जलती रही किन्तु बस्ती से एक भी लोग उसे बचाने बाहर नहीं निकले। पुलिस जबतक मौके पर पहुंची तबतक युवती की मौत हो चुकी थी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन