मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीसी ने प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी की तैयारियों का लिया जायजा DC took stock of the preparations for the divisional level farmer fair cum exhibition

लेखक: प्रकाशित:
डीसी ने प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी की तैयारियों का लिया जायजा DC took stock of the preparations for the divisional level farmer fair cum exhibition


सरायकेला: काशी साहू कॉलेज परिसर में गुरुवार,18 जनवरी को आयोजित प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2024 के सफल आयोजन को लेकर की जाने वाली तैयारियों का जिला उपायुक्त  रविशंकर शुक्ला ने उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई एवं अन्य विभागीय प्राधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया।


इस दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारीयो के साथ बैठक कर अब तक की जा रही तैयारी के संबंध में बिंदुवार  जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था, स्टॉल आबंटन, सभी आवश्यक साइन बोर्ड, विभिन्न प्रखंडो से आ रहे किसानो के बैठने की व्यवस्था आदि को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान उपायुक्त ने तीन बेहतर स्टॉल को सम्मानित करने, किसानो के बीच परिसम्पतियों के वितरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विदित हो कि प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कृषि, पशुपालन   मंत्री बादल उपस्थित होंगे। बैठक में उपरोक्त के अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराईबरू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नु मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य समाड, जिला भूमि सुधार उप समहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन