मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आदित्यपुर में गुरुवार को Important meeting of District Congress Committee on Thursday in Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आदित्यपुर में गुरुवार को Important meeting of District Congress Committee on Thursday in Adityapur


आदित्यपुर : जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार, 18 जनवरी को  गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे से आदित्यपुर के शेरे पंजाब स्थित बोधी कांप्लेक्स प्रथम तल में आयोजित की गई है। उंक्त बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के विस्तारित करने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से सांसद गीता कोड़ा और जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, प्रदेश डेलीगेट्स के अलावा नगर कांग्रेस, प्रखंड कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, आदिवासी कॉग्रेस, मजदूर कांग्रेस समेत सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को भाग लेने की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के झारखंड में आगमन के संबंध में भी महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन