मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के मोतीनगर में 19 वर्षीय युवक ने की फांसी लगाकर खुदकुशी 19 year old youth commits suicide by hanging in Motinagar, Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के मोतीनगर में 19 वर्षीय युवक ने की फांसी लगाकर खुदकुशी 19 year old youth commits suicide by hanging in Motinagar, Gamharia


गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के  मोतीनगर रोड संख्या दो में विवेक कुमार सिंह नामक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  वह मूल रूप से धनबाद जिलांतर्गत जामडोबा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का रहने वाला था। वह गम्हरिया के मोतीनगर में भाड़े के मकान में रहकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित किसी कंपनी में अप्परेंटिंस कर रहा था। उसकी बहन जमशेदपुर में रहकर कोई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। उसकी बहन को सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोबाइल से फोन कर सूचना मिली कि उसका भाई विवेक अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उसके बाद वह गम्हरिया पहुंची और इसकी जानकारी आदित्यपुर थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन