मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मांगों को लेकर पीडीएस दुकानदारों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू PDS shopkeepers start indefinite strike regarding demands

लेखक: प्रकाशित:
मांगों को लेकर पीडीएस दुकानदारों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू PDS shopkeepers start indefinite strike regarding demands


★हड़ताल के पहले दिन गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया घरना
गम्हरिया : विभिन्न लम्बित मांगों को लेकर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर आहूत देशव्यापी हड़ताल का समर्थन झारखंड पीडीएस दुकानदार संघ ने भी किया है। इसी क्रम में हड़ताल के प्रथम दिन सोमवार को गम्हरिया के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद रखा। इस दौरान जविप्र के दुकानदारों ने कोल्हान संयोजक फुलकान्त झा के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शांतिपूर्ण धरना दिया। इस मौके पर झा ने कहा कि विगत कई वर्षों से सरकार के समक्ष जविप्र के दुकानदारों की समस्याओं को रखते हुए इसके समाधान हेतु पहल करने की मांग की जा रही है। किंतु, सरकार द्वारा अबतक कोई निर्णय नही लिया गया। अबतक सिर्फ आश्वासन ही मिल सका है। अंत मे दुकानदारों को हड़ताल पर जाने को विवश किया गया। उन्होंने कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरा नहीं होती है तबतक राज्य के सभी जविप्र के दुकानदार हड़ताल पर डटे रहेंगे। आवश्यकता पड़ी तो दुकानदारों द्वारा आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान कार्डधारियों को होने वाली परेशानियों की जिम्मेवारी सरकार की होगी। कार्यक्रम को अधीर मंडल, राधेश्याम सोनार, पुष्पा सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर सुशील कुमार, मनबोध शर्मा, शीतल प्रसाद, अजीत कुमार, प्रदीप मंडल, बद्री नारायण प्रसाद, अवधेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र गोराई, विद्यासागर पासवान, जितेंद्र दास अशोक गुप्ता, हरिभजन सिंह, विनोद राम समेत प्रगति स्वंय सहायता समूह, गृह लक्ष्मी महिला समिति, युवा महिला समिति, आदिवासी महिला समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन