मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नए साल के प्रथम दिन की शुरुआत जादूगोड़ा स्थित मां रंकनी मंदिर में पूजा अर्चना कर की, माथा टेक मांगी मन्नतें Started the first day of the new year by offering prayers at Maa Rankani temple located in Jadugora

लेखक: प्रकाशित:
नए साल के प्रथम दिन की शुरुआत जादूगोड़ा स्थित मां रंकनी मंदिर में पूजा अर्चना कर की,  माथा टेक मांगी मन्नतें Started the first day of the new year by offering prayers at Maa Rankani temple located in Jadugora


जादूगोड़ा : नए साल के प्रथम दिन 10 हजार से अधिक लोगो ने अपने शुभ दिन की शुरुआत जादूगोड़ा स्थित सुप्रसिद्ध मां रंकनी मंदिर में पूजा अर्चना कर व माथा टेककर  मन्नते मांग कर की। इस दौरान सुबह सात बजे से ही भक्तों की भीड़ जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर में दर्शन करने के लिए को उमड़ने लगी थी जो शाम तक जारी रहा। इधर भक्तों की सेवा में मां रंकिणी कापड़ गादी घाट विकास समिति की ओर से अध्यक्ष दिनेश सरदार, सचिव कालू सिंह, कोषाध्यक्ष मनोरंजन सिंह लगे रहे। वहीं, पोटका थाना प्रभारी विनोद टुडू व उनकी सशस्त्र पुलिस बल भीड़ को  नियंत्रित करने में दिनभर जुटी रही। समिति के कोषाध्यक्ष चितरंजन सिंह ने बताया कि इस वर्ष  पूर्वी सिंहभूम जिले के गम्हरिया, बागबेड़ा, जमशेदपुर समेत दूर दराज से लोग अपनी मन्नते पूरी होने पर दोबारा मां का आभार जताने पहुंचे थे।


इस दौरान हजारों भक्त नए सपने लेकर यहां आए थे  इस कारण पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भक्तों की भीड़ अधिक देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए करीब पांच क्विटल   खिचड़ी का भोग वितरण भक्तों के बीच वितरण किया गया। इसी तरह गालूडीह रंकनी मंदिर में भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन