मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सड़क पर धूल उड़ने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जल छिड़काव की मांग Troubled by dust flying on the road, villagers protested, demanding water sprinkling

लेखक: प्रकाशित:
सड़क पर धूल उड़ने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जल छिड़काव की मांग Troubled by dust flying on the road, villagers protested, demanding water sprinkling


गम्हरिया(Gamharia) : प्रखंड के रापचा, बुरूडीह व कालिकापुर पंचायत के कई गांवों को जोड़ने वाली सालडीह-मुर्गाघुटू मार्ग पर लगातार उड़ रहे धूल से ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा सोमवार को उक्त मार्ग पर ग्राम प्रधान कोंदा बेसरा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए प्रतिदिन पानी छिड़काव करने के लिए तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग से होकर रोजाना करीब 13 गांवों के हजारों लोग आवागमन करते है। फिलहाल उक्त सड़क पर बने गड्ढों को भरने के नाम पर डस्ट गिराया गया है, जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। वहीं लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग से होकर स्कूल जाने वाले छात्र के कपड़े स्कूल पहुंचने से पूर्व ही गंदा हो जाता है। बेसरा ने कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर उक्त मार्ग पर पानी छिड़काव की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती है तो 13 गांव के ग्रामीण मजबूरन उक्त मार्ग को जाम करने को बाध्य हो जाएंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन