मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा Various problems of workers were discussed in the meeting of Ramakrishna Forgings Workers Union

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा Various problems of workers were discussed in the meeting of Ramakrishna Forgings Workers Union


गम्हरिया(Gamharia) : रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की वार्षिक आमसभा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त नगर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष अभय लाभ ने किया। इस मौके पर मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान मजदूरों ने उत्पादन कार्य से जुड़े स्थाई तथा अस्थायी कामगारों के इंसेंटिव के मुद्दे पर प्रबंधन के साथ वार्ता कर सम्मानजनक समझौता करने की मांग की। साथ ही, अन्य कई मुद्दों पर भी गम्भीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आगामी 21 जनवरी को यूनियन की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव की ओर से वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात यूनियन के महासचिव तारकेश्वर यादव द्वारा गत वर्ष यूनियन की ओर से किए गए कार्यों तथा अन्य सभी गतिविधियों को कामगारों के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। बैठक के अंत मे यूनियन के उपाध्यक्ष दिनेश राम की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस मौके पर यूनियन के सह सचिव विपुल गोलदार, संगठन सचिव जीपी दास, कार्यकारिणी कमेटी के शैलेंद्र सिंह, मुंशी यादव, भूपेंद्र गोराई, प्रदीप दास, राज कुमार साफी, प्रणव गोस्वामी, कुशध्वज प्रामाणिक, नागेंद्र दास, विक्रम प्रधान, श्याम बिहारी सिंह, बाबूलाल यादव समेत काफी संख्या में कामगार उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन