मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में 129वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय Decision to celebrate 129th Foundation Day with pomp in Congress meeting

लेखक: प्रकाशित:
कांग्रेस की बैठक में 129वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय Decision to celebrate 129th Foundation Day with pomp in Congress meeting


आदित्यपुर(Adityapur) : जिला कांग्रेस की एक बैठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार की अध्यक्षता में आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के 139वें स्थापना दिवस समारोह के आयोजन और 138वां स्थापना वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा जुटाए जा रहे क्राउड फंडिंग के संबंध में चर्चा की गई। इस मौके पर स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी फंड में राष्ट्र निर्माण हेतु बढ़-चढ़ कर स्वेच्छा से दान करने का निर्णय लिया। इस मौके पर अंबुज कुमार ने भी पार्टीजनों से अधिक से अधिक पार्टी फंड में दान स्वरूप प्रदान करने की अपील किया। उन्होंने बताया कि  पार्टी पदाधिकारी आगामी 28 दिसम्बर तक ऑनलाइन माध्यम से पार्टी फंड में अपना अनुदान कर सकते हैं। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, समरेंद्र तिवारी, गंभीर सिंह, रामाशंकर पाण्डेय, रमेश ठाकुर, बउआ मिश्रा, कुणाल रॉय, राकेश सिंह, सेवा दल के मुन्ना सिंह, मुबारक मोमिन, सिद्धेश्वर उपाध्याय, तुराम बंकिरा, संदीप गोप, अरुण कुमार पाण्डेय, संजीव सिन्हा, महेश महतो, दीपक मुंडा, दिनेश गोप आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन