मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के आवास पर केकेसी की बैठक आयोजित KKC meeting held at the residence of state president Shailesh Pandey

लेखक: प्रकाशित:
प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के आवास पर केकेसी की बैठक आयोजित KKC meeting held at the residence of state president Shailesh Pandey


◆चाईबासा में 21 जनवरी, जमशेदपुर में 28 जनवरी व सरायकेला में 4 फरवरी को आयोजित होगा जिला स्तरीय मजदूर महासम्मेलन
जमशेदपुर(Jamshedpur) : केकेसी द्वारा आयोजित होने वाली जिला स्तरीय सम्मेलन के मद्देनजर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के आवास पर कोल्हान क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शैलेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस द्वारा ऐतिहासिक मजदूर महासम्मेलन का आयोजन अग़ज़मी 21 जनवरी को चाईबासा में, 28 जनवरी को जमशेदपुर में एवं 4 फरवरी को सरायकेला में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कहा की जल्द ही उपरोक्त कार्यक्रम के लिए एक आयोजन कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैठक में केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 उदित राज, कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा तीन राज्यों के प्रभारी सह पूर्व सांसद डॉ0 अजय कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी संजय गाबा, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, सांसद गीता कोडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विधायक कुमार जयमंगल, दीपीका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह समेत कई कांग्रेस विधायक व प्रदेश व जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक के दौरान शैलेश पांडेय द्वारा प्रीतम मुखी को आदित्यपुर नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान प्रभारी अवधेश सिंह, कौशल किशोर, सोनू चौधरी, चंद्रई हांसदा, उदयकांत शर्मा, आशुतोष सिंह, अंजन राय, प्रीतम मुखी, देव मुखी, लोकेश सिंह, हर्ष पांडेय सहित कई सदस्य अन्य शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन