मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अस्तित्व का मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 120 लोगों की हुई जांच Astitva's mega health check-up camp, 120 people examined

लेखक: प्रकाशित:
अस्तित्व का मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 120 लोगों की हुई जांच Astitva's mega health check-up camp, 120 people examined

आदित्यपुर(Adityapur) : आदित्यपुर रोड नंबर 19 स्थित आदिवासी कल्याण समिति क्लब में अस्तित्व संस्था की ओर से मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर तथा पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सक के रूप में आदित्यपुर की प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ0 रेणु शर्मा ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवा का वितरण किया। इस मौके पर करीब 120 मरीजों को चिकित्सीय सलाह दिया गया।इस अवसर पर नेत्र चिकित्सा के दौरान 36 मोतियाबिंद के मरीजों का चयन किया गया जिन्हें आगामी 23 दिसंबर को आपरेशन के लिए उन्हें पूर्णिमा नेत्रालय ले जाया जाएगा। फिर ऑपरेशन के बाद घर पहुंचा दिया जायेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्तित्व की सक्रिय सदस्य ज्ञानवी देवी, बैजयंती बारी, अनिता देवी, किरण देवी, लालबाबू सरदार, खिरोद सरदार, देव प्रकाश देवता, अरुण आचार्य आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन