मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने उमवि दुड़कु के छात्रों के बीच चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान Jaduguda police station in-charge conducted road safety awareness campaign among the students of UMV Dudku

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने उमवि दुड़कु के छात्रों के बीच चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान Jaduguda police station in-charge conducted road safety awareness campaign among the students of UMV Dudku


जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा द्वारा सोमवार को  उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुड़कु के छात्रों व शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस बाबत विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान मोटरसाइकिल चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग नहीं करने, हेलमेट का उपयोग करने, सिग्नल देखकर सड़क पार करने, चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट अवश्य लगाने, 18 वर्ष से अधिक उम्र होने पर बिना लाइसेंस के  वाहन नहीं चलाने तथा समेत सड़क सुरक्षा नियम का पालन करने के बावत बताया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के ओम शर्मा ने प्रशासन के इस पहल की काफी सराहना की। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार का जागरूकता अभियान क्षेत्र के सभी स्कूलों में आयोजित किया जाना चाहिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। साथ ही, समाज में सड़क दुर्घटनाओं से हो रही मौत पर विराम लग सके। विदित है कि विगत 50 वर्षों में प्रथम बार  जादूगोड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का अभियान थाना प्रभारी संजीव झा द्वारा शुरुआत की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन