मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रांची से ब्राउन शुगर खरीदने आए तीन युवक गिरफ्तार, कार जब्त Three youths who came from Ranchi to buy brown sugar arrested, car seized

लेखक: प्रकाशित:
रांची से ब्राउन शुगर खरीदने  आए तीन युवक गिरफ्तार, कार जब्त Three youths who came from Ranchi to buy brown sugar arrested, car seized


सरायकेला(seraikella) : रांची से आदित्यपुर स्थित मुस्लिम बस्ती एक कार से ब्राउन शुगर खरीदने आए तीन युवकों को आदित्यपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवकों के पास से कार समेत 40 पुड़िया ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी युवकों में रांची सिसई के अमनदीप बाड़ा, करमटोली के प्रीतम उरांव और हेहल के प्रवीण तिग्गा शामिल हैं। इनके पास से ब्लू रंग की बलेनो कार (संख्या- जेएच 05 बीटी/6360) भी पुलिस ने जब्त किया है।


बताया गया है कि जिले के एसपी डॉ0 विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर खरीदने आए हैं। इस खबर की पुष्टि के लिए एसपी द्वारा आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उंक्त टीम द्वारा मुस्लिम बस्ती के पास एक ब्लु रंग के बलेनो कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के देखकर वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी से भगाने का प्रयास किया जाने लगा। किन्तु, संकीर्ण रास्ता होने के कारण वाहन चालक वाहन को भगाने में असफल रहा। तत्पश्चात, पुलिस द्वारा उक्त वाहन को घेरकर रोक कर उसमे सवार युवकों से पूछताछ कर तालाशी ली गई। तालाशी के क्रम में अमनदीप बाड़ के पास से एक काला पॉलीथीन मे छोटे-छोटे सादे कागज का पुड़िया बनाकर कुल 40 पुड़िया ब्राउन शूगर, जिसका वजन 2.19 ग्राम एवं अभियुक्त प्रीतम उरांव के पास से काले रंग के पॉलीथिन में रखा 40 पुड़िया ब्राउन शूगर, जिसका कुल वजन-2.21 ग्राम बरामद किया गया। इसके बाद उसे जब्त करते हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में ब्राउन शूगर के खरीद-बिकी करने के अपराध को स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन