मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी का हुआ पुनर्गठन Reconstitution of the Central Committee of Gaud Seva Sangh

लेखक: प्रकाशित:
गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी का हुआ पुनर्गठन Reconstitution of the Central Committee of Gaud Seva Sangh


◆चतुर्भुज बारीक लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष, पीतोवास प्रधान बने महासचिव
सरायकेला(Seraikella) : राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत भवन परिसर में रविवार को गौड़ सेवा संघ का महासम्मेलन स्टेयरिंग कमेटी के चेयरमैन मारकंडो महाकुड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महासम्मेलन में सर्वसम्मति से गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से चतुर्भुज बारीक को लगातार तीसरी बार गौड़ समाज का अध्यक्ष तथा पितोवास प्रधान को लगातार पांचवी बार केन्द्रीय महासचिव चयन किया गया। इसके अलावे गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति के सचिव हरेकृष्णा प्रधान, कोषाध्यक्ष चीनीवास प्रधान, उपाध्यक्ष नेबु प्रधान, अभिमन्यु प्रधान, नीलसेन प्रधान, शिशिर बेहरा और कमलदेव प्रधान बनाय गया। इसके अलावा वरीय पत्रकार उमाकांत प्रधान को गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय समिति का प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। इससे पूर्व सामाजिक झंडोतोलन एवं समाज के संस्थापक अध्यक्ष स्व0 देवीलाल प्रधान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सभी वर्ग को साथ लेकर समाज का करेंगे सर्वांगीण विकास: चतुर्भुज बारीक
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर समाज का सर्वांगीण विकास की प्राथमिकता होगी। अपने पिछले कार्यकाल के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि समाज को एकजुट करने में सभी का सराहनीय योगदान रहा और आगे भी समाज के विकास व एकजुटता को लेकर कार्य जारी रहेगा।

समाज के विकास को लेकर लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय: पीतोवास प्रधान
इस अवसर पर समाज के केंद्रीय महासचिव पीतोवास प्रधान ने कहा कि केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात समाज का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने समाज हित मे सभी लोगो को एक मंच पर आने की अपील की। बैठक को समाज के उपाध्यक्ष नीलसेन प्रधान ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन में सरायकेला जिला कमेटी में तीन नए सदस्यों को पदभार दिया गया जिसमें चतुर्भुज प्रधान को जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश प्रधान को जिला उपाध्यक्ष एवं हेमसागर प्रधान को जिला प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया। महासम्मेलन के सफल आयोजन में नीलसेन प्रधान, अशोक प्रधान, अशोक गौड़, भास्कर महाकुड़, मायधर बेहरा, नागेश्वर प्रधान, पंकज प्रधान, काशीनाथ प्रधान, मुरली प्रधान, पवित्र महाकुड़, बालक महाकुड़, सोनू महाकुड़, देवाशीष महाकुड़, विष्णु महाकुड़ समेत समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन