मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में कांग्रेस, कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस को जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रत्येक जिला में आयोजित करने का निर्देश Instructions to Workers and Employees Congress to organize district level programs in every district

लेखक: प्रकाशित:
लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में कांग्रेस, कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस को जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रत्येक जिला में आयोजित करने का निर्देश Instructions to Workers and Employees Congress to organize district level programs in every district


◆केकेसी प्रदेश अध्यक्ष ने बोकारो जिलाध्यक्ष संग बैठक कर 15 दिनों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने को कहा
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय द्वारा सभी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र जारी कर जिलावार तरीके से जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन की तिथि का उल्लेख कर आगामी 15 दिसंबर तक प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट देने को कहा गया है। बैठक में प्रखण्ड एवं बूथ लेवल के कार्यकर्ता को शामिल किया जाना है। इसी बीच बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय बोकारो दौरे पर गए,जहाँ उन्होंने केकेसी जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह को आगामी 15 दिनो के भीतर जिला स्तरीय सम्मेलन बोकारो में आयोजित करने का निर्देश दिया। बोकारो दौरे के बाद देर शाम रांची पहुंचे शैलेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इसी क्रम में जमशेदपुर लोकसभा में विशाल मजदूर महासम्मेलन आयोजित करने को लेकर शैलेश पांडेय ने आगामी 17 दिसंबर को आवासीय कार्यालय में बैठक बुलाई है। बताया गया है कि प्रदेश केकेसी प्रभारी आगामी 19 दिसंबर को रांची आयेंगे जहाँ से जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत करने का निर्णय होगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन