मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रो0 रविशंकर मौर्या बनाए गए आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव Prof. Ravi Shankar Maurya was made the Central General Secretary of AJSU Party

लेखक: प्रकाशित:
प्रो0 रविशंकर मौर्या बनाए गए आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव Prof. Ravi Shankar Maurya was made the Central General Secretary of AJSU Party


गम्हरिया : आजसू पार्टी की ओर से केंद्रीय कमेटी की घोषणा करते हुए गम्हरिया निवासी प्रो0 रविशंकर मौर्या को पदोन्नति देते हुए केंद्रीय महासचिव बनाया गया है। पूर्व में वे पार्टी के केंद्रीय सचिव थे और पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रभारी भी हैं। इसके अलावा वे पार्टी के पिछड़ा वर्ग महासभा के केंद्रीय संयोजक भी हैं। विगत दो उपचुनावों में रामगढ़ और डुमरी में बतौर पर्यवेक्षक उन्होंने उल्लेखनीय कार्य भी किया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव बनने पर प्रो0 मौर्या ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और प्रधान महासचिव पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी हरिलाल महतो को भी महासचिव और पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस को केंद्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन