मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गौड़ सेवा संघ का सातवां महासम्मेलन 17 दिसंबर को सिजुलता में, केंद्रीय समिति का होगा चुनाव Seventh General Conference of Gaur Seva Sangh will be held on December 17 in Sijulata

लेखक: प्रकाशित:
गौड़ सेवा संघ का सातवां महासम्मेलन 17 दिसंबर को सिजुलता में, केंद्रीय समिति का होगा चुनाव Seventh General Conference of Gaur Seva Sangh will be held on December 17 in Sijulata

बैठक में शामिल गौड़ सेवा संघ के सदस्यगण
सरायकेला : गौड़ सेवा संघ का सातवां महासम्मेलन आगामी रविवार,17 दिसंबर को जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सिजुलता में होगी। यह महासम्मेलन सिजुलता स्थित गौड़ सेवा संघ के निबंधित कार्यालय में होगी जिसमें गौड़ सेवा संघ केन्द्रीय समिति का विधिवत चुनाव होगा। गौड़ समाज के महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर राजनगर के हेंसल में संघ के पदाधिकारियो की एक बैठक हुई। बैठक में महासम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कई आवश्यक निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय महासचिव पितोवास प्रधान ने बताया कि महासम्मेलन पूर्वाह्न 11 बजे से समाज के झंडोत्तोलन के साथ शुरू होगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे स्टियरिंग कमिटी के चैयरमेन व सदस्यों का आशीर्वाचन होगा। तत्पश्चात दोपहर एक बजे समाज के केंद्रीय समिति का चुनाव होगा। चुनाव के पश्चात समाज का खुला सत्र होगा जिसमें समाज के विकास को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने गौड़ समाज के सभी लोगों से महासम्मेलन में उपस्थित होकर गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से गौड़ सेवा संघ के महासचिव पीतोवास प्रधान, हरेकृष्ण प्रधान, नेबू प्रधान, अशोक प्रधान, काशीनाथ प्रधान, अजीत प्रधान समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन