मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चलती ट्रेलर के केबिन में शॉर्ट सर्किट से भरा धुआं, चालक ने कूद कर बचाई जान Cabin of moving trailer filled with smoke due to short circuit, driver saved his life by jumping

लेखक: प्रकाशित:
चलती ट्रेलर के केबिन में शॉर्ट सर्किट से भरा धुआं, चालक ने कूद कर बचाई जान Cabin of moving trailer filled with smoke due to short circuit, driver saved his life by jumping


गम्हरिया : कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा- चौका मुख्य मार्ग पर अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण चलती ट्रेलर से  धुँआ उठने लगा जो पूरे केबिन में भर गया। धुआं उठते देख चालक एकाएक गाड़ी रोककर किसी प्रकार कूदकर अपनी जान बचाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेलर गम्हरिया से चौका की ओर जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही वह कांड्रा सिनेमा हॉल स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंची कि अचानक चलती टेलर के केबिन में धुआं भर गया जिससे चालक का दम घुटने लगा। इसके बाद टेलर में बैठे खलासी ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी से उतर कर चालक की केबिन का दरवाजा खोला। उसके बाद चालक टेलर से कूद कर अपनी जान बचाई। बताया गया कि टेलर के बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से चालक के केबिन के समीप वायर शॉर्ट कर गया जिससे उसमे धुआं भर गया। उंक्त घटना के बाद किसी प्रकार बैटरी का तार हटाया गया जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन