मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आगामी एक जनवरी को खरसावां शहीद स्थल में प्रस्तावित तैयारियों का लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश DC and SP of Police took stock of the proposed preparations at the Kharsawan martyr site on January 1

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आगामी एक जनवरी को खरसावां शहीद स्थल में प्रस्तावित तैयारियों का लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश DC and SP of Police took stock of the proposed preparations at the Kharsawan martyr site on January 1


सरायकेला : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को खरसावां स्थित शहीद पार्क का निरीक्षण कर आगामी एक जनवरी को शहीद दिवस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सहित राज्य के कई मंत्रीगण के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारीयों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधीक्षक सरायकेला एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शहीद पार्क के शहीद स्थल, आवागम हेतु अलग-अलग गेट, शहीद पार्क एवं आसपास में साफ-सफाई, जूता चप्पल स्टैंड, पार्किंग, अतिथि, चांदनी चौक आदि पर किए जा रहे तैयारियों का जायजा लेकर आगामी 31 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने शहीद समिति एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक किए गए तैयारियों की समीक्षा कर आपसी तालमेल स्थापित कर शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय रीति-रीवाज के तहत पूजा सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन