मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर-2 में नई पाइप लाइन द्वारा जलापूर्ति की मांग को लेकर प्रशासक से मिले पुरेंद्र Purendra met the administrator regarding the demand for water supply through new pipeline in Adityapur-2

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर-2 में नई पाइप लाइन द्वारा जलापूर्ति की मांग को लेकर प्रशासक से मिले पुरेंद्र Purendra met the administrator regarding the demand for water supply through new pipeline in Adityapur-2


आदित्यपुर : आदित्यपुर-2 में नई पाइप लाइन से जलापूर्ति किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रशासक, आदित्यपुर नगर निगम आलोक कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुरेंद्र नारायण ने ननि के प्रशासक से बताया कि केंद्र प्रायोजित वाटर सप्लाई स्कीम के लिए कार्य कर रहे जिंदल कंपनी द्वारा आदित्यपुर-2 में लगभग मेन पाइप लाइन एवं घर-घर जलापूर्ति लाइन का काम पूरा हो चुका है। साथ ही, लगभग सभी घरों में वॉटर मीटर भी लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली है कि जिंदल द्वारा सालडीह बस्ती, मांझी टोला, आरआईटी सोसाइटी, एमआईजी, एलआईजी, जनता रो हाउस आदि क्षेत्रों में नई पाइपलाइन द्वारा जलापूर्ति किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासक को आदित्यपुर-2 आवासीय कॉलोनी के जल संकट की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि आदित्यपुर-2 के रोड नंबर- 4 से लेकर 28 तक जलापूर्ति का घोर संकट व्याप्त है। इस क्षेत्र में लोगों का निजी बोरिंग भी ज्यादातर फेल हो चुके हैं। अधिकतर लोग डीप बोरिंग, चापाकल और नगर निगम द्वारा टैंकर से किए जा रहे जलापूर्ति पर निर्भर है। प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुनने के उपरांत प्रशासक ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, संतोष कुमार यादव, मिथिलेश कुमार झा आदि भी शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन