मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर बन्द समर्थकों ने किया मीरुडीह के पास रेलवे ट्रैक जाम Bandh supporters blocked the railway track near Mirudih demanding implementation of Sarna Dharma Code

लेखक: प्रकाशित:
सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर बन्द समर्थकों ने किया मीरुडीह के पास रेलवे ट्रैक जाम Bandh supporters blocked the railway track near Mirudih demanding implementation of Sarna Dharma Code


गम्हरिया : सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों द्वारा आदित्यपुर-गम्हरिया स्टेशन के बीच मिरुडीह के पास रेलवे  ट्रैक जाम किया गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आदिवासी सेंगल अभियान के मुख्य संयोजक मुनिराम हेम्ब्रम ने कहा कि सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के आह्वान पर सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आज भारत बंद किया गया हैं। इसी क्रम में रेल चक्का जाम भी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि सरना धर्म कोड भारत के प्रकृति पूजक लगभग 15 करोड़ आदिवासियों के अस्तित्व, पहचान और हिस्सेदारी की जीवन रेखा है। आदिवासियों को उनकी धार्मिक आजादी से वंचित करने के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों दोषी हैं। कहा कि वर्ष 1951 तक जारी इस व्यवस्था को एक साजिश के तहत हटा दिया गया। उन्होंने आदिवासी समाज को बचाना के लिए राजनीतिक पार्टियों की गुलामी करना बंद करने का आह्वान किया। कहा कि जो पार्टी सरना धर्म कोड को लागू करेगा, आदिवासी समुदाय उसे ही वोट देने का काम करेगी। इस दौरान करीब दो घण्टे तक रेल ट्रैक जाम रखा गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन