मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया निवासी सब्जी विक्रेता की पुत्री खुशी कुमारी ने जीत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगित में गोल्ड मेडल Khushi Kumari, daughter of a vegetable vendor resident of Gamharia, won the gold medal in the national level Taekwondo competition

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : गम्हरिया के वार्ड 4 स्थित मोती नगर निवासी शशिकांत चौधरी की पुत्री खुशी कुमारी ने विश्व सरस्वती विद्यालय कोलकाता में आयोजित  राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर जिले ही नहीं प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। गौरतलब है कि खुशी ताइक्वांडो के ब्लू बेल्ट में है। उसने बताया कि वर्ष 2018 से ही वह ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के काफी परिश्रम कर रही है। उसकी मेहनत इस बार रंग लाया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उसे उसका परिणाम देखने को मिला और कोलकाता से गोल्ड मेडल जीत कर आई। आगामी माह खुशी दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगी। विदित है कि खुशी कुमारी गरीब परिवार से है। उसके पिता सब्जी विक्रेता है और अपनी पुत्री की इस सफलता से काफी हर्षित हैं। खुशी ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता- पिता और प्रशिक्षक को दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन