मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अश्रुपूर्ण नेत्रों से विदा हुए यूसील के अतिथिगण, सम्मेलन की सफलता व यूसील की व्यवस्था के प्रति व्यक्त आभार The guests of UCIL left with tears in their eyes, expressed gratitude towards the success of the conference and the arrangements of UCIL

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : यूसिल में आयोजित तीन दिवसीय 39वीं डीएई सुरक्षा और व्यावसायिक स्वास्थ्य पेशेवर  सम्मेलन सम्पन्न हो गया। इस दौरान विभिन्न इकाइयों से जुटे सैकड़ों अतिथि आज विदा हुए। एक ही छत के नीचे एकजुट हुए डीएई परिवार  शनिवार को विदाई के दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाए। सम्मेलन की सफलता और यूसील की ओर से की गई बेहतरीन व्यवस्था के प्रति प्रतिनिधियों ने गहरा सम्मान व आभार व्यक्त किया। कहा कि यह यादगार पल हमेशा उनके दिल मे रहेगा। गौरतलब है कि इस सम्मेलन की सफलता का श्रेय यूसील के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ0 सीके असनानी, तकनीकी निदेशक राजेश कुमार के नेतृत्व को जाता है। इस आयोजन के लिए आतिथ्य,परिवहन, प्रकाशन, हॉल व्यवस्था,आपातकाल, एंकरिंग आदि के लिए कई समितियों का गठन किया गया था जिसमे अपर्णा पांडे, सीबी सिंह, मनीष कुमार, डॉ0 पी.टी.वी. नायर, पम्मी सेनगुप्ता, विनय पांडे, मुकेश, अभिषेक, सौरभ आदि को रखा गया था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन