मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की जादूगोड़ा इकाई की ओर से आयोजित सतर्कता सप्ताह सम्पन्न Vigilance week organized by Jadugora unit of CISF concluded

लेखक: प्रकाशित:
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की जादूगोड़ा इकाई की ओर से आयोजित सतर्कता सप्ताह सम्पन्न Vigilance week organized by Jadugora unit of CISF concluded


★क्विज प्रतिभागियों को कमांडेंट विवेक शर्मा ने किया पुरस्कृत
जादूगोड़ा : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की जादूगोड़ा इकाई में विगत 30 नवंबर को प्रारम्भ हुआ सतर्कता सप्ताह का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह का आयोजन नरवा पहाड़ स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। इस मौके पर उपस्थित सीआईएसएफ के कमांडेंट विवेक शर्मा ने सतर्कता सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि बीते 31 नवंबर से इंस्पेक्टर एसपी यादव की अगुवाई में क्षेत्र के आसपास के गांव मसलन जादूगोड़ा समेत भाटीन व इंचडा गांव के ग्रामीणों के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया था। इस मौके पर ग्रामीणों को इंस्पेक्टर यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के फायदे, कहां-कहां शिकायते करें व भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्र के प्रति आपकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। इस मौके पर कमांडेंट विवेक शर्मा, इंस्पेक्टर एसपी यादव, आरके यादव, पवन कुमार, अभिषेक कुमार, टीका राम समेत भारी संख्या में जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ व तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के जवान उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन