मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जमानत पर रिहा ड्रग पेडलर डॉली परवीन पर भतीजे ने की फायरिंग, गम्भीर रूप से घायल Nephew fired on drug peddler Dolly Parveen, released on bail, seriously injured

लेखक: प्रकाशित:
जमानत पर रिहा ड्रग पेडलर डॉली परवीन पर भतीजे ने की फायरिंग, गम्भीर रूप से घायल Nephew fired on drug peddler Dolly Parveen, released on bail, seriously injured


सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती निवासी कुख्यात ड्रग पेडलर डॉली परवीन को उसके ही भाई और भतीजे ने गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। घायल डॉली को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे ब्राउन शुगर खरीद बिक्री के आरोप में हाल ही में जेल से छुट कर आई ड्रग पेडलर डॉली परवीन को घर से बुलाकर उसके भाई मुजाहिद हुसैन उर्फ कांडी और भतीजे राजू ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।।घटना के बाद परिजनों द्वारा तत्काल आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डॉली को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में घायल डॉली के भाई रमजान हुसैन उर्फ चौधरी ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे उसकी बहन घर पर थी। तभी उसका भाई और भतीजा वहां आया और जबरन पैसे की डिमांड करने लगे। पैसा नहीं देने पर उन्होंने गोली चला दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ब्राउन शुगर कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर मारी गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब दो वर्षों से ब्राउन शुगर खरीद -बिक्री के आरोप में सरायकेला जेल में बंद डॉली परवीन हाल ही में जमानत पर छुट कर आई है। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से ब्राउन शुगर के गोरख धंधे में शामिल हो गई थी। इसी बात को लेकर उसके भाई और भतीजे लगातार पैसे की मांग कर रहे थे।  परवीन द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया। आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा बताया गया है कि मामले की पड़ताल की जा रही है और आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन