मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डॉली परवीन गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपी के परिजनों को लिया हिरासत में, पुलिस छावनी में तब्दील मुस्लिम बस्ती In Dolly Parveen shooting case, police took the accused's family into custody, Muslim colony converted into police cantonment

लेखक: प्रकाशित:
डॉली परवीन गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपी के परिजनों को लिया हिरासत में, पुलिस छावनी में तब्दील मुस्लिम बस्ती In Dolly Parveen shooting case, police took the accused's family into custody, Muslim colony converted into police cantonment


आदित्यपुर : बीते रविवार को आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में ड्रग पेडलर डॉली परवीन पर हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में दबिश बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार के निर्देश पर पूरे मुस्लिम बस्ती को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बस्ती में काफी संख्या में महिला एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। 
इधर, सोमवार को पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में दबिश देते हुए गोलीकांड के आरोपी डॉली परवीन के भाई मुजाहिद अंसारी उर्फ कांडी की पत्नी मुमताज और गैंगवार में मारे गए साबिर की पत्नी बेबी को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सोमवार को एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी राजन कुमार दलबल के साथ मुस्लिम बस्ती पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी डॉली परवीन के भाई मुजाहिद हुसैन, भतीजे राजू, और उसके भाई माशूक समेत अन्य के विरुद्ध धारा 307, 341, 342, 27, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि घायल डॉली परवीन का रांची रिम्स में इलाज चल रहा है और उसके फर्द बयान समेत बेटी निशा परवीन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ब्राउन शुगर कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर मारी थी गोली

पुलिस अनुसंधान में इस बात का खुलासा हुआ है की तीन साल जेल में सजा काटने के बाद ड्रग पेडलर डोली जमानत पर रिहा होकर 15 दिन पूर्व आयी थी, जिसके बाद आरोपी ब्राउन शुगर कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर पैसे की डिमांड कर रहे थे. इसी रंजिश के चलते गोलीकांड को अंजाम दिया गया था.

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन