मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा के जगलों में हाथियों के झुंड ने डाला डेरा, ग्रामीणों में दहशत A herd of elephants camped in the forests of Jadugora, panic among the villagers

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा के जगलों में हाथियों के झुंड ने डाला डेरा, ग्रामीणों में दहशत A herd of elephants camped in the forests of Jadugora, panic among the villagers


●10 किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल को रौंदा,पूर्व मुखिया ने वन विभाग से दिलाया मुआवजा
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटीगोडा पंचायत के कुलामारा गांव के बीहड़ जंगल मे बसा जोबला टोला में विगत दो दिनों से करीब नौ हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। सोमवार की सुबह हाथियों का  झुंड गांव में घुस आया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। इस क्षेत्र में विगतदो दिनों से हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों के झुंड द्वारा अबतक दस  किसानों की खेत में लहलहाती  सैकड़ों एकड़ भूमि को बर्बाद कर चुका है। माटीगोडा पंचायत के पूर्व मुखिया कार्तिक हेंब्रम ने राखा कॉपर रोआम क्षेत्र के फॉरेस्टर किशोर कुमार सोरेन को ज्ञापन सौप  मुआवजा फॉर्म व हाथियों को खदेड़ने के लिए फटाखे का वितरण करवाया। इस बीच देर संध्या रोजाना धान खाने गांव में हाथियों का झुंड घुसने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


किसान की सूची जिनका फसल हाथियों ने बर्बाद किया है:
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटीगोडा पंचायत के कुलामारा गांव के बीहड़  जगल में बसा जोबला टोला में नौ हाथियों का झुंड बीते दो दिनों में सात किसानों की फसल को रौंद दिया है। वैसे किसानों में मानू मुर्मू, चंद्र मोहन भूमिज, हिकिम मुर्मू, विजय सबर, मोहन मुर्मू, सुनाराम मुर्मू, हुपनीक मुर्मू, दोनार विरुली, दिलीप विरूली व सोनिया बंकीरा शामिल है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन