मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दिवंगत सदस्यों की स्मृति में कुम्भकार समिति ने किया रक्तदान शिविर आयोजित, 197 यूनिट रक्त संग्रहित Kumbhkar Samiti organized a blood donation camp in the memory of the deceased members

लेखक: प्रकाशित:
दिवंगत सदस्यों की स्मृति में कुम्भकार समिति ने किया रक्तदान शिविर आयोजित, 197 यूनिट रक्त संग्रहित Kumbhkar Samiti organized a blood donation camp in the memory of the deceased members


गम्हरिया : दिवंगत सदस्य दुर्गापद पाल और नमिता पाल की स्मृति में कुंभकार समिति गम्हरिया की ओर से कुम्भकार समाज सेवा सदन में आठवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन समिति के अध्यक्ष मनोरंजन बेज ने किया। शिविर में काफी संख्या में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस शिविर में कुल 185 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जिसे जमशेदपुर ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा गया है। इस दौरान रक्तदाताओं के बीच एक लॉटरी का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार सुभाजित दास, द्वितीय पुरस्कार बंकिम चौधरी और तृतीय पुरस्कार देवाशीष गोराई को प्रदान किया गया। इस मौके पर टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा भी शामिल हुए। शिविर के सफल अजोजन में समिति के महासचिव बंकिम चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष हरे कृष्ण पाल, सीताराम बेज, बालाराम दास, त्रिलोचन पाल, अजय दास, भैरव प्रमाणिक, जितेन दास, चैतन मंडल, संजय दास, आदित्य बेज, विकास पाल, अमित दास, हरेकृष्ण दास, रोहिणी दास, वंदना दास, पिंकी बेज, सुब्रतो दास, मनोज पाल, शंकर दास, जयंतो बेज, देवी प्रसाद पाल, बिनंद राखाल दास, मलय दास समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन