मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा के सोहदा गांव में महिलाओ ने बैठक कर दारू बेचने व पीकर आने पर लगाई रोक, उल्लघंन करने पर पांच हजार का जुर्माना का रखा दंड In Sohda village of Jadugora, women held a meeting and banned the sale of liquor and coming drun

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा के सोहदा गांव में महिलाओ ने बैठक कर दारू बेचने व पीकर आने पर लगाई रोक, उल्लघंन करने पर पांच हजार का जुर्माना का रखा दंड In Sohda village of Jadugora, women held a meeting and banned the sale of liquor and coming drun


बैठक में शामिल ग्रामीण व महिलाएं 
जादूगोड़ा :  पोटका, जादूगोड़ा समेत  व उसके आसपास के गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने से बढ़ रही महिला हिंसा व बिखरते परिवार को बचाने तथा गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए सीड्स नामक संस्था आगे आई है। रविवार को जादूगोड़ा रांकणी मंदिर से सटे गांव सोहदा में ग्राम प्रधान मनोरंजन सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में पूरे गांव में नशा बंदी करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि सोहदा गांव में चल रहे करीब एक दर्जन अवैध दारू भट्ठी को बंद करने के चेतावनी दी गई है। इसके लिए शराब विक्रेताओं को एक सप्ताह की  मोहल्लत दी गई है। बैठक के बाद नशा के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रही महिला माधुरी सोरेन ने पुलिस प्रशासन से भी उक्त शराब भट्ठियों को बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका मकसद गांव को नशामुक्त व आदर्श गांव बनाना है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की बेहतर व्यवस्था हो जिससे गांव का समुचित विकास व बदलाव आए।  निर्णय लिया गया कि गांव में शराब बेचने या बाहर से पीकर आने पर उस व्यक्ति को पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान मनोरंजन सिंह, माधुरी सिंह, पुनिता हांसदा, माया सिंह, सोमवारी सिंह, सोनमनी सिंह, बेहूला सिंह, मिथिला सिंह, मोनिका सिंह, नेपाल कुमार सिंह, कालीचरण सिंह, मनोज कुमार सिंह, उतम सिंह, सहिर सावित्री, मंदा सिंह, समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन