मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सड़क और नाला निर्माण को लेकर छोटा गम्हरिया के ग्रामीणों ने ब्लॉक में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन Villagers of Chhota Gamhariya demonstrated in the block regarding construction of road and drain, submitted memorandum

लेखक: प्रकाशित:
सड़क और नाला निर्माण को लेकर छोटा गम्हरिया के ग्रामीणों ने ब्लॉक में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन Villagers of Chhota Gamhariya demonstrated in the block regarding construction of road and drain, submitted memorandum


गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायत अंतर्गत विश्वकर्मा कॉलोनी, नमो टोला, शिवनगर तथा कैलाश नगर के सैकड़ों ग्रामीणों ने गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बस्ती की कच्ची जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग किया है। सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि इन बस्तियों में जाने वाली सड़क इतनी जर्जर है कि इससे होकर पैदल चलना भी मुश्किल है। कई वाहन चालक इस सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं। उक्त सड़क की स्थिति नाले से भी बदतर हो चुकी है। नाला नहीं होने के कारण बरसात और घरों का गंदा पानी सड़क पर सालों भर जमा रहता है। ग्रामीणों द्वारा यथाशीघ्र उक्त सड़क और नाला निर्माण कराने की मांग की गई है। इससे पूर्व ग्रामीणों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पंसस अजीत सिंह और विकास शर्मा के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात, बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। इसकी प्रतिलिपि जिला उपायुक्त, अपर उपायुक्त तथा अनुमंडल पदाधिकारी और पंचायती राज पदाधिकारी को भी प्रेषित की गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन