मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसील की 38वें डीएई राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हैदराबाद में UCLA's 38th DAE National Sports Competition in Hyderabad in the last week of October

लेखक: प्रकाशित:
यूसील की 38वें डीएई राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हैदराबाद में UCLA's 38th DAE National Sports Competition in Hyderabad in the last week of October


◆कंपनी महाप्रबंधक एमएस राव ने फीता काटकर किया चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन
जादूगोड़ा : यूसील के 38वें डीएई राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में हैदराबाद में होगी। इसको लेकर यूसील की तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट की गोलकुंडा बैडमिंटन टीम के लिए चयन प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन कंपनी के महाप्रबंधक एमएस राव ने फीता काटकर किया। ज्ञात हो कि परमाणु ऊर्जा विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, ( यूसील,जादूगोड़ा) भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, परमाणु खनिज प्रभाग सहित सभी इकाइयों के लिए खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजित किया जाता है। यूसील  की तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में चयन को लेकर ऑडिशन शुरू हो गया जो आगामी 5 अक्टूबर तक चलेगा। मंगलवार को कई प्रतिभागियों के बीच बैडमिंटन खेल का आयोजन किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग सेवाएँ)    एमएस राव, सुमन सरकार, सुधाकर गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैडमिंटन खेला गया यूसील की तुम्मा पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के खेल समिति के सचिव, के.नागराजू ने बताया कि गोलकुंडा टीम में आगे के चयन के लिए यूसीआईएल तुम्मलापल्ली के बैडमिंटन खेलों में पुरुष, महिला और अनुभवी श्रेणी सहित कुल 42 कर्मचारी भाग ले रहे हैं। चयनित प्रतिभागी डीएई खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर यूसीआईएल तुम्मलापल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस वर्ष इस आयोजन में डीएई के देश के कोने-कोने से यूसील समेत कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
उद्घाटन समारोह कंपनी अधिकारियों की ओर से  बी.श्रीकांत, जे.डी.कन्नन, राजू ई, विपिन कुमार शर्मा,  एस.सी.बित्रा, विश्वनाथ, कादिर, वामसी, बीके मंडल, हर्षित, कामिल, सुधीकर आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन