मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समान काम का समान वेतन' मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होमगार्ड के जवानों ने हर्ष व्यक्त किया Home Guard soldiers expressed happiness over the order of the Supreme Court in the case of 'equal pay for equal work

लेखक: प्रकाशित:
समान काम का समान वेतन' मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होमगार्ड के जवानों ने हर्ष व्यक्त किया Home Guard soldiers expressed happiness over the order of the Supreme Court in the case of 'equal pay for equal work

'
गम्हरिया : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रकाश पूर्ति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 'समान काम का सामान वेतन' के मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके  पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में इस मुद्दे को लेकर एसोसिएशन की ओर से झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। किन्तु, उसे खारिज कर दिया गया था। तत्पश्चात, होमगार्ड द्वारा राज्य सरकार से इस बावत गुहार लगाई गई थी। लेकिन, सरकार ने इस मामले में स्पष्ट रूप से कह दिया कि सुप्रीम कोर्ट से वे समान काम का समान वेतन का आदेश लेकर आएं, उसके बाद ही इस मामले पर कोई बात होगी। उसके बाद संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमे सुनवाई करते हुए होमगार्ड के हित में निर्णय लेते हुए आदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी झारखंड में होमगार्ड जवानों का शोषण होता है तो आगामी वर्ष 2024 में रांची में विशाल रैली कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ,प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रताप बरवा, अजय प्रसाद, चाईबासा जिलाध्यक्ष चरण चटर प्रसाद, मोहित कुमार, लता, रेशमा, संगीता, अमित मिश्रा, मधुसूदन, रजनीश, ज्ञान, दीपक समेत कई होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन