मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा 18 प्रतिशत बोनस TRF company employees will get 18 percent bonus

लेखक: प्रकाशित:
टीआरएफ कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा 18 प्रतिशत बोनस TRF company employees will get 18 percent bonus


जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टीआरएफ कंपनी में बोनस हुआ जिसमें कंपनी के कर्मचारियों को 18 प्रतिशत बोनस पर निर्णय लिया गया। इस समझौते के अनुसार, कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 18 हजार 257 रुपए और न्यूनतम 34 हजार 309 रुपए बतौर बोनस मिलेंगे। कर्मचारियों के बैंक खाते में बुधवार को बोनस की राशि भेज दी जाएगी। बताया गया है कि विगत 12 साल से कंपनी घाटे में चल रही थी। इस साल कंपनी ने लाभ अर्जित किया है। इसलिए पिछले साल की तुलना में बेहतर बोनस समझौता हुआ है। टीआरएफ कंपनी के कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने बताया की कंपनी के प्रबंध निदेशक उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कंपनी परिसर और टीआरएफ कॉलोनी में सभी जगह काम हो रहा है जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन