मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उप विकास आयुक्त ने किया 'चलो करें आवास पूरा' अभियान की समीक्षा DDC reviewed 'Let's complete housing' campaign

लेखक: प्रकाशित:
उप विकास आयुक्त ने किया 'चलो करें आवास पूरा' अभियान की समीक्षा DDC reviewed 'Let's complete housing' campaign


सरायकेला : जिले के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने बुधवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर 'चलो करें आवास पूरा' अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रखंड अंतर्गत लाभुकवार लंबित आवास एवं अभियान अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी 10 अक्टूबर तक सभी पंचायतो में लंबित आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान लाभुकों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित आवास को पूर्ण करने हेतु प्रेरित करने तथा अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शत प्रतिशत लंबित आवास को पूर्ण कराने की ओर पहल कर अभियान को सफल बनाएं। बैठक मे जिला समन्वयक आवास योजना, प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन