मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शहीद संस्करण दिवस पर जिला पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि Tribute paid to martyred policemen at District Police Center on Martyr Edition Day

लेखक: प्रकाशित:
शहीद संस्करण दिवस पर जिला पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि Tribute paid to martyred policemen at District Police Center on Martyr Edition Day

I


सरायकेला: जिला पुलिस केन्द्र परिसर में शहीद संस्मरण दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम शहीदों के सम्मान में शोक सलामी दी गई। तत्पश्चात पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर लगे शहीदों की तस्वीरों पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, शहीद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के परिजनों द्वारा रीट तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शहीद पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के परिजनों को बुके, शॉल, साड़ी और अन्य उपहार भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने शहीदों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें पुलिस परिवार की ओर से हरसंभव मदद करने का अश्वासन दिया। इस मौके पर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी व काफी संख्या में पुलिसकर्मी तथा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन