मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर में जिला शांति समिति का वॉच टावर उद्घाटित Watch tower of District Peace Committee inaugurated in Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर में जिला शांति समिति का वॉच टावर उद्घाटित Watch tower of District Peace Committee inaugurated in Adityapur


★जन सहयोग से पूजा होगी ऐतिहासिक सफल- एसडीएम
आदित्यपुर : जिला शांति समिति के एमपी टावर (खरकाई ब्रिज के निकट) स्थित वॉच टावर का उद्घाटन एसडीएम सरायकेला पारुल सिंह एवं हेडक्वार्टर डीएसपी चंदन कुमार वत्स ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पूर्व वॉच टावर पहुंचने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने बुके प्रदान कर एसडीम एवं डीएसपी हेड क्वार्टर सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके  पर एसडीएम पारुल सिंह ने कहा कि दो दिन पूर्व मेरी पदस्थापना हुई है जिले में। विशेषकर आदित्यपुर व गम्हरिया क्षेत्र में बड़े स्तर पर दुर्गापूजा का आयोजन होता है, जिसे शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ सफल बनाना एक चुनौती होता है। लेकिन मैंने देखा कि यहां के पूजा समिति, शांति समिति और प्रबुद्ध लोग काफी सक्रिय हैं और प्रशासन को अपना बेहतर सहयोग देते हैं। यही कारण है कि दुर्गापूजा सहित आने वाले सभी पर्व त्यौहार जन सहयोग और जन भागीदारी के साथ ऐतिहासिक रूप से सफल होगी। उद्घाटन समारोह को जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश, पुलिस निरीक्षक राजन सिंह, समाजसेवी वीरेंद्र यादव, रामचंद्र पासवान आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद एसडी प्रसाद ने किया। इस मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने एसडीएम को बतलाया कि प्रत्येक वर्ष वॉच टावर के बगल में दुर्गापूजा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस सहित एक कैंप लगाया जाता है, मगर इस बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह व्यवस्था नहीं की गई है। एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन सरायकेला से बात कर नियमानुसार कैंप आयोजित करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मनोज पासवान, अधिवक्ता संजय कुमार, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, राजेश यादव, वीरेंद्र बंधु, संतोष कुमार सिंह, शंभू प्रसाद यादव, शैलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन