मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के बंद पड़े स्ट्रीट लाइट का मरम्मत कार्य शुरू Repair work of closed street light on Tata-Kandra main road started

लेखक: प्रकाशित:
टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के बंद पड़े स्ट्रीट लाइट का मरम्मत कार्य शुरू Repair work of closed street light on Tata-Kandra main road started


आदित्यपुर : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की सभी बंद पड़ी सोडियम वेपर लाइटों को चालू किए जाने एवं दुर्गापूजा के दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर विगत पांच दिन पूर्व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के जीएम राजीव सिन्हा सिंहा से संपर्क किया था। इस मामले में जीएम ने रांची से सोडियम बल्ब मंगाकर दुर्गापूजा से पूर्व हाइड्रा की मदद से मुख्य मार्ग के बंद लाइट चालू कर दिए जाने का आश्वासन दिया था। साथ ही, सप्तमी से लेकर दशमी तक स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था किए जाने की बात भी बताई थी। बताया गया था कि इसके लिए आदित्यपुर व गम्हरिया में कुल 6 जेनरेटर सेट लगाए जाएंगे। अपने आश्वासन पर पहल करते हुए जेआरडीसीएल द्वारा शनिवार, महासप्तमी से टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के एस टाइप चौक से लेकर आरआईटी मोड़ एवं टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ से लेकर उषा मोड़ तक स्ट्रीट लाइट मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जेआरडीसीएल के कर्मचारियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट हेतु नवमी और दसवी को डीजी की व्यवस्था की गई है। स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्य के निरीक्षण के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा अधिवक्ता संजय कुमार, राधेकृष्णा सिंह आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन