मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा के वीरग्राम में प्रथम बार दुर्गोत्सव की धूम Durga Utsav celebrated for the first time in Veergram of Jadugora

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा के वीरग्राम में प्रथम बार दुर्गोत्सव की धूम Durga Utsav celebrated for the first time in Veergram of Jadugora


●पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, भक्तों के दर्शन को खुले पट
जादूगोड़ा : दुर्गोत्सव को लेकर जादूगोड़ा के ग्रामीण क्षेत्र वीरग्राम में भी लोगों में काफी उत्साह है। इस पूजनोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए महिलाएं और बच्चे में काफी उत्साहित है। इस गांव में ग्राम प्रधान सुंदर लाल दास की अगुवाई में पहली बार दुर्गापूजा का शुभारभ हुआ है। शनिवार को महासप्तमी के अवसर पर मुख्य अतिथि सह पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीरग्राम में  सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल द्वारा बनवाए गए पूजा पंडाल का फीता काटकर और विधि- विधान से पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। पंडाल उद्घाटन के बाद माता के कपाट खुलते ही लोग घरों से निकलकर मां दुर्गा के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में पहुंच रहे हैं। इस मौके पर बच्चो में ज्यादा उमंग है। कमेंटी के सचिव सुंदर लाल दास ने बताया कि इस गांव में पहली बार मां दुर्गा की पूजा की शुरुआत की गई है ताकि मां का आशीर्वाद ग्रामीणों पर बनी रहे। इस मौके पर कमेंटी के अध्यक्ष फणीभूषण दास, सचिव सुंदर लाल दास, पद्दोलोचन दास, संतोष दास, लखी दास, गौर दास, जितेन दास, माणिक दास, अशोक दास समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन