मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के विजय नगर में साले ने ही दी जीजा के घर मे चोरी का अंजाम, नगद के साथ गिरफ्तार In Gamharia's Vijay Nagar, brother-in-law committed theft in brother-in-law's house, arrested with cash.

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के विजय नगर में साले ने ही दी जीजा के घर मे चोरी का अंजाम, नगद के साथ गिरफ्तार In Gamharia's Vijay Nagar, brother-in-law committed theft in brother-in-law's house, arrested with cash.


◆ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया चोरी की वारदात का उद्भेदन
गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया के विजय नगर में बीते मंगलवार, 24 अक्टूबर की रात हुए चोरी के मामले में पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर ही मामले का उद्भेदन करते हुए नकदी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसपी डॉ0 विमल कुमार ने बताया कि बड़ा गम्हरिया के विजयनगर निवासी गौतम चटर्जी के घर बीते 24 अक्तूबर की रात करीब 10.50 लाख नगद और जेवरात की चोरी कर ली गई थी। उक्त मामले में गृहस्वामी द्वारा आदित्यपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तत्पश्चात एसपी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से मामले की जांच कर बोकारो जिला के पिंड्रजोड़ा थाना क्षेत्र के जन्मडीह ग्राम में छापेमारी कर कांड में शामिल अभियुक्त बप्पा चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गृहस्वामी का साला लगता है जिसने प. बंगाल से आकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से 6.43 लाख नगद भी बरामद किया गया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त बप्पा चटर्जी द्वारा चोरी की गई रकम में से 57,000 हजार रूपया खर्च कर दिए जाने की बात बताई गई है। गौरतलब है कि गृहस्वामी गौतम चटर्जी द्वारा साढ़े दस लाख रूपए नगद एवं जेवरात की चोरी की बात प्राथमिकी में अंकित कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद गौतम चटर्जी द्वारा बताया गया कि चोरी गई रकम में से नगद 3 लाख 50 हजार तथा जेवरात घर में ही बरामद हुई है, जो चोरी नहीं हुई है। छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजन कुमार के अलावा सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, राघवेन्द्र कुमार सिंह, नितिश कुमार आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन