मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रेम व भाईचारे का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले बी0 शंकर राव का गम्हरिया में भव्य स्वागत B. Shankar Rao, who set out on a cycle trip, received a grand welcome in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
प्रेम व भाईचारे का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले बी0 शंकर राव का गम्हरिया में भव्य स्वागत B. Shankar Rao, who set out on a cycle trip, received a grand welcome in Gamharia


गम्हरिया : देश मे हो रहे हिंसा के खिलाफ लोगों में प्रेम एवं भाईचारे का संदेश देने साइकिल से कई राज्यों के दौरे पर निकले आदित्यपुर के वार्ड 11 निवासी बी0 शंकर राव का गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फुलकान्त झा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। इस मौके पर शंकर राव ने बताया कि इंसान पहले एक इंसान है। हम पहले भारतवासी हैं। फिर, हिन्दू, मुस्लिम, सिख या इसाई कोई मजहब है। देश की एकता और अखंडता को बचाना हमारा दायित्व है। किंतु, विगत कुछ वर्षों से एकता विखंडित हो रही है। इसलिए लोगों के दिलों में प्यार भरने के उद्देश्य से यह साइकिल यात्रा शुरू की गई है जो झारखंड के अलावा प0 बंगाल, असम, शिलौंग, मेघालय,  मणिपुर, नागालैंड के दीयापुर तक जाकर सम्पन्न होगी। इस मौके पर राजू रजक, अखिलेश तिवारी, जय प्रकाश गुप्ता, देवेश मुखर्जी, प्रदीप मंडल आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन