मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समाज में छिपी रावणरूपी बुरी शक्तियों का करें अंत - चम्पई सोरेन End the evil forces hidden in the society in the form of Ravana - Champai Soren

लेखक: प्रकाशित:
समाज में छिपी रावणरूपी बुरी शक्तियों का करें अंत - चम्पई सोरेन End the evil forces hidden in the society in the form of Ravana - Champai Soren


गम्हरिया : प्रखंड के दुग्धा स्थित श्मशान काली मंदिर मैदान में महादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि समाज में छिपी असुरी शक्तियों का अंत करें। समाज को स्वच्छ और शिक्षित बनाएं। शिक्षा से ही समाज से बुराइयों का अंत संभव है। उन्होंने कहा कि अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक रावण का दहन स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा है। उन्होंने समाज में भाईचारा, बंधुत्व एवं आपसी सहभागिता को बढ़ाकर विकास के लिए मार्गदर्शन करने की अपील किया। रावण दहन को देखने आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण जुटे थे। मंत्री सोरेन ने आतिशबाजी कर रावण दहन किया। इस अवसर पर करीब एक घंटे तक रंग बिरंगी आतिशबाजियों का लोगो ने खूब लुत्फ उठाया। इस अवसर पर  रंगारंग नृत्य, संगीत आदि की भी प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में अनुमंडलाधिकारी पारुल सिंह, गम्हरिया सीओ गिरेंद्र टूटी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष छायाकांत गोराई, गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, मुखिया मोहन बास्के, समिति के अध्यक्ष बीटी दास, दीपक नायक, परमेश्वर प्रधान, मिथुन कुम्भकार, अशोक प्रधान, कार्तिक प्रधान, प्रह्लाद केवर्त, पवन प्रधान ,बीरबल केवर्त, सम्राट केवर्त आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन