मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई को दी श्रद्धांजलि District Congress paid tribute to former Prime Minister Indira Gandhi and former Home Minister Sardar Vallabhbhai

लेखक: प्रकाशित:
जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई को दी श्रद्धांजलि District Congress paid tribute to former Prime Minister Indira Gandhi and former Home Minister Sardar Vallabhbhai

आदित्यपुर : जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां की ओर से कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में प्रियदर्शनी चौक पान दुकान चौक पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं, दूसरी ओर आकाशवाणी चौक स्थित पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती भी मनाई गई। इस मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल दोनों ही महान विभूतियों ने इस देश को अपने खून पसीने से सींच कर हिंदुस्तान को एकता के सूत्र में पिरोकर 'एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत' का निर्माण करने का कार्य किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राहुल यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे, प्रदेश सचिव सुरेशधारी, श्रीराम ठाकुर, रमाशंकर पांडे, दिवाकर झा, गंभीर सिंह, दिवाकर झा, वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह, खिरोद सरदार, महिला जिलाध्यक्ष वैजयंती बारी, रानी कालुण्डिया, रीना सिंह, फूलोंटायसम, ऋषि मिश्रा, सुनील सिंह, कुणाल राय, राजू लोहार, रमेश ठाकुर, अरुण पांडे, आदर्श ठाकुर, दीपू ठाकुर आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन