मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने ली एकता शपथ Officers and personnel took unity oath on the occasion of National Unity Day

लेखक: प्रकाशित:
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने ली एकता शपथ Officers and personnel took unity oath on the occasion of National Unity Day


सरायकेला : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को शपथ समारोह का आयोजन जिले के अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित सभी कार्यालय कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला और राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को बताया। इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ0 विमल कुमार ने कार्यालय कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के सभी नागरिकों का फर्ज है कि वह अपने देश की एकता और अखंडता बनाए रखें तथा अपने देश का नाम रौशन करें।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन