मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

साईं बाबा के 11वें स्थापना दिवस पर धर्मडीह में निकाली गई पालकी यात्रा Palki procession taken out in Dharamdih on the 11th foundation day of Sai Baba

लेखक: प्रकाशित:
साईं बाबा के 11वें स्थापना दिवस पर धर्मडीह में निकाली गई पालकी यात्रा Palki procession taken out in Dharamdih on the 11th foundation day of Sai Baba


★जगत के गुरु है साई बाबा- अमल मुखी
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मडीह स्थित सच्चिदानंद साई बाबा मंदिर में मंगलवार को साईं बाबा की 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर धर्मडीह साई बाबा मंदिर से तिलुरघुटू तक भव्य पालकी यात्रा निकाली गई जो मसलन गांधी मार्केट, युसील कॉलोनी आदि का भ्रमण कर साई मंदिर वापस पहुंच कर सम्पन्न हुई। इसकी अगुवाई मन्दिर के संस्थापक अमल मुखी, सचिव बिंदु मुखी, कोषाध्यक्ष कमल मुखी और पूजारी शिव कुमार पांडे ने की। इस मौके पर संस्थापक अमल मुखी ने साईबाबा के महत्व व उनके चमत्कार से अवगत कराया। कहा कि वे जगत के गुरु है और भगवान के कई रूपों में विराजमान हैं। वे संकटमोचन के तौर पर दीन-दुखियों की मदद करते हैं। विदित है कि जादूगोड़ा में वर्ष 2013 से साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन