मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के शिविर में 26 लोगों की हुई नेत्र जांच Eye examination of 26 people was done in the camp of Anandmarg Universal Relief Team

लेखक: प्रकाशित:
आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के शिविर में 26 लोगों की हुई नेत्र जांच Eye examination of 26 people was done in the camp of Anandmarg Universal Relief Team


कांड्रा : आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के संयुक्त तत्वावधान में आनन्दमार्ग आश्रम कांड्रा में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 26 लोगों की नेत्र जांच की गई जिसमें 11 लोग मोतियाबिंद पीड़ित पाए गए। शेष लोगों को आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई जबकि चयनित मोतियाबिंद पीड़ितों का ऑपरेशन आगामी 26अक्टूबर को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के गोपाल बर्मन ने विज़न सेन्टर का उद्घाटन कर तथा आनन्दमार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्त्ति जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर के सफल आयोजन में पूर्णिमा नेत्रालय के डॉ0 अहिदुर रहमान, अमित कुमार तथा आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के बसन्त रामदेव, जीतेन बर्मन, प्रवेश गोप, सूर्य प्रकाश आदि   का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन