मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीलर द्वारा कम राशन बांटे जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन Villagers protested against dealer distributing less ration

लेखक: प्रकाशित:
डीलर द्वारा कम राशन बांटे जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन Villagers protested against dealer distributing less ration


◆मुखिया कृष्णा मुंडा के पहल पर शांत हुए ग्रामीण
◆सितंबर माह में 22 क्विंटल 85 किग्रा कम राशन का हुआ आवंटन- सुनील महतो, डीलर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हाथीविंदा पंचायत के राशन डीलर सुनील महतो द्वारा मात्रा से कम राशन बांटने पर कार्डधारी भड़क उठे और इसके खिलाफ दुकान के समक्ष ही जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान कार्डधारी ग्रामीणों ने डीलर पर  आरोप लगाते हुए बताया कि उसके द्वारा सितंबर और अक्टूबर दो माह का पर्ची काटकर मात्र एक माह ( सितंबर) का राशन ही दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह का राशन घोटाला का भेट चढ़ गया है। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया कृष्णा मुंडा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों तथा डीलर से वार्ता की। हंगामे के बाद डीलर सुनील महतो द्वारा दुर्गापूजा के बाद अक्टूबर माह का राशन देने का लिखित आश्वासन दिया गया। उसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस बाबत पूछे जाने पर हाथीविंदा पंचायत के राशन डीलर सुनील महतो ने बताया कि विगत सितंबर माह में 22 क्विंटल 85 किग्रा कम राशन गोदाम से ही प्राप्त हुआ है। इस कारण कार्ड के अनुसार पूर्ण मात्रा में राशन दे पाना असम्भव था। दुर्गापूजा के बाद कार्डधारकों को उनका बांकी राशन भी दे दिया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन